HEALTH

एशियन अस्पतालः लोग कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक कर रहे पसंद, ऑनलाइन बुकिंग के अलावा सीधे पहुंच रहे अस्पताल

पटना (जागता हिंदुस्तान) कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता तेजी से फैल रही है। अब लोग टीका लगवाने के लिए स्वतः आ रहे हैं। अभी तीन तरह का टीका कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक उपलब्ध है। वैसे तो लोग तीनों टीका अपनी पसंद के अनुसार लगवा रहे हैं। लेकिन जिन अस्पतालों में स्पूतनिक टीका उपलब्ध है वहां लोग इसे भी पसंद कर रहे हैं।

पाटलिपुत्र स्थित एशियन सिटी अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनके अस्पताल में कोविशील्ड और स्पूतनिक दोनों टीका लगाया जा रहा है। लेकिन लोगों में स्पूतनिक के प्रति आकर्षण दिख रहा है। लोग इसे भी पसंद कर रहे हैं। प्रबंधन के अनुसार यहां स्पूतनिक का पहला टीका उपलब्ध है। लोग ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं या सीधे अस्पताल पहुंच कर भी टीका लगवा रहे हैं। टीका लगवाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की कॉपी लानी होती है। एशियन अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जो व्यक्ति स्पूतनिक का पहला डोज ले रहे हैं उन्हें 21 दिनों दूसरा डोज भी दिया जाएगा। प्रबंधन के अनुसार चूंकि काफी लोग स्पूतनिक का इंतजार कर रहे थे। इसलिए उनलोगों ने काफी प्रयास कर के स्पूतनिक टीका लोगों के लिए अस्पताल में उपलब्ध कराया है।

अस्पताल फैला रहा जागरूकता
एशियन सिटी अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है। इस तरह आम शहरवासी में भी कोरोना का दोनों डोज लेने के लिए जागरूकता फैलाया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न माध्यम का इस्तेमाल किया जा रहा है। मसलन- रेडियो, बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

एक छत के नीचे हर बीमारी का इलाज
गौरतलब है कि पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र स्थित एशियन सिटी हॉस्पिटल एक छत के नीचे अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करा है। यहां कई सुपर स्पेशियलिटी विभाग हैं, जिसमें अनुभवी और तेज तर्रार डॉक्टर मौजूद हैं। यह अस्पताल शहरवासियों को सातों दिन 24 घंटा सेवा मुहैया करा रहा है। यहां आपातकालीन सेवा भी मौजूद है। काफी कम खर्च पर यहां लोगों का इलाज हो रहा है। जटिल से जटिल सफल ऑपरेशन यहां किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *