Politics

प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर कांग्रेस ने दिया धरना, बोले मदन मोहन झा- श्रमिकों की मौत की जिम्मेवारी हो तय

पटना (जागता हिंदुस्तान) प्रवासी मजदूरों की समस्या को लेकर आज (गुरुवार) प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर दो बजे से तीन बजे तक धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना एवं प्रदर्शन में सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि इस कोरोना संकट लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार वापस आ रहे हैं। बहुत दिनों से हताश श्रमिक साधन के अभाव में लाखों की संख्या में अपने घर की ओर पैदल एवं बसों, ट्रकों, टेम्पों, रिक्शा, साइकिल, जुगाड़गाड़ी के माध्यम से अपने घर की ओर चल दिये उनके साथ बच्चे महिलाएँ गर्भवती महिलाएँ, बुर्जुग और दिव्यांग भी है।

उन्होंने कहा कि इनमें से हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की दुर्घटना या भूख से मृत्यु हो गयी। कांग्रेस पार्टी इस स्थिति में मृतक के परिजनों को सहायता करना चाहती है। साथ ही सरकार से माँग करती है कि इन प्रवासी मजदूरों की मौत की जिम्मेवारी तय की जाय। साथ ही इस दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की सूची प्रदेश कांग्रेस को सौपे। डॉ. झा ने इस सम्बन्ध में आपदा प्रबन्धन विभाग के प्रधान सचिव को एक माँग पत्र भी सौंपा है।

धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में विधायक पूनम पासवान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पाण्डेय, सुबोध कुमार, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, लाल बाबू लाल, प्रवक्ता राजेश राठौड़, आनन्द माधव, अनिता यादव, रीता सिंह, जयन्ती झा, अनोखा देवी, सुधा मिश्रा, राजेश कुमार सिंहा, डा0 धनन्जय शर्मा, सत्येन्द्र बहादुर, डॉ. अशोक गगन, नागेन्द्र कुमार विकल, कुमार आशीष, ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा, वसी अख्तर, अर्जुन सिंह, सौरभ सिन्हा, अमित सिंह, सन्तोष श्रीवास्तव, राजेश निराला एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *