Politics

बिहार कांग्रेस शुरू करेगी डिजिटल सदस्यता अभियान, जिलाध्यक्ष एवं विधायकों के साथ बैठक जारी

पटना (जागता हिंदुस्तान) डिजिटल सदस्यता अभियान की कड़ी को आगे बढाते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में गुरुवार दक्षिणी बिहार क्षेत्र के जिलाध्यक्षों एवं विधायकों के साथ एक जूम पर बैठक संपन्न हुआ। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी आई टी सेल के चेयरमैन रोहन गुप्ता, बिहार कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह धीरज, कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव डॉ चन्दन यादव, प्रदेश संगठन प्रभारी ब्रजेश पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर, रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव, आई टी सेल के चेयरमैन ई संजीव सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, एन एस यू आई अध्यक्ष चुन्नू सिंह भी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि आज हम सब को मिलकर बिहार की आवाज़ बुलंद करनी है और बिहार की जनता को न्याय दिलाना है। अत: हम सबको मिलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को कांग्रेस से जोड़ने पड़ेगा, लोग जुड़ने के लिए तैयार बैठे है, बस उन तक पहुचने की जरूरत है।

अजय कपूर ने कहा कि समय के साथ हमें भी बदलना होगा। सदस्यता अभियान एक निरंतर प्रकिया है, जो वर्तमान में भी चल रही है लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए इसे डिजिटली किया गया है।

इस मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि कोविड 19 महामारी में जनता की सेवा की जगह सत्तारूढ दल अपना चुनावी अभियान चला रही है। दो महीनें से अधिक समय तक जो लोग घर में छिपे थे, आज वोट मांगनें आ रहे और दो तिहाई सीट जीतनें का दावा भी कर रहे है। हमारा सदस्यता अभियान या फिर लोगों को कांग्रेस से जोडनें का एक मात्र कारण यह है कि कोरोना काल में डिजिटली उनतक पहुँचा जाये जिससे उनके दुख-दर्द में शामिल हुआ जा सके। साथ ही उन्हें हर संभव सहायता पहुचाया जा सके।

रोहन गुप्ता ने सदस्यता अभियान कैसे चलेगा, इस विषय पर एक पीपीटी प्रेजेंटेशन भी किया। बैठक के अंत में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

विदित हो कि बुधवार को उत्तरी बिहार क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों एवं विधायकों के साथ राष्ट्रिय सचिव अजय कपूर की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ। डीजिटली सदस्यता अभियान का प्रारंभ शीघ्र ही किया जायगा एवं बैठकों का दौर प्रखंड स्तर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *