पटेल सेवा संघ कार्यालय में मनायी गयी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
पटना । पटेल सेवा संघ के केन्द्रीय कार्यालय के सभागार में भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया । समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह एवं मंच का संचालन संघ के महासचिव शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर वहाँ उपस्थित सभी अतिथिगण एवं गणमान्य लोगों ने सरदार पटेल की मूर्ति एवं तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।
जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी उर्फ शीला मंडल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति भले ही इस दुनिया से चल जाये लेकिन उसके विचार हमेशा जीवित रहते हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल भी एक विचारवान व्यक्ति थे और उनके विचार आज भी लोगों के बीच जीवित हैं।

पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने कहा कि वह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर यही कहना चाहते हैं कि लोग उनके आदर्शों पर चलें और देश को आगे बढ़ाएं।
पटेल सेवा संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के जानी-मानी हस्तियों में से एक थे। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और इतने ऊंचे हैं कि उनके अनुसरण मात्र से ही किसी देश का कल्याण हो सकता है।

वहीं, मंचासीन अतिथिगण श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री बिहार सरकार मंगनी लाल मंडल पूर्व मंत्री, बिहार सरकार, बाल्मिकी सिंह, पूर्व विधान पार्षद, डॉ. बिन्दे कुमार, निदेशक, इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान, डॉ. लाल बाबु सिन्हा, निदेशक, श्रीराम हॉस्पिटल एवं अन्य लोगों में संघ के महासचिव शैलेन्द्र कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष नरेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सुवेश कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह एवं आगन्तुकों में कर्मवीर आजाद, बिन्देश्वरी सिंह, ई० नलिन कुमार सिन्हा आदि ने सरदार पटेल के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
