Social

भाजपा नेता मधुमेष चौधरी ने छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद रहे मौजूद

पटना (जागता हिंदुस्तान) लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ व्रतियों के बीच समाज के सभी वर्ग के लोग पूरी श्रद्धा के साथ पूजन सामग्री का वितरण करने में जुटे हैं। इसी क्रम में भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मधुमेष चौधरी उर्फ अंटु द्वारा आयोजित छठ पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकीशोर प्रसाद, विधायक अरूण सिन्हा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमीति सह जिला प्रभारी राहुल यादव, मनोज कुमार ने अशोक राजपथ, पटना में छठ व्रतियों के बीच साड़ी, सूप नारियल सहित अन्य पूजा सामग्री का वितरण किया।

इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकीशोर प्रसाद ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ की महान महिमा है। भगवान भास्कर की आराधना लोग बड़ी ही श्रद्धा व विश्वास के साथ करते हैं। गरीब और अमीर के बीच कोई भेद नहीं रहता।

मधुमेष चौधरी ने कहा कि यह ऐसा पर्व है, जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर एक दूसरे का सहयोग करते हैं। भगवान भास्कर के इस महाअनुष्ठान में लोग छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री बांट बहुत ही नेक कार्य करते है।

इस मौके पर भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरित की व सभी छठ व्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत त्यौहारों का देश है। यहां पर सभी धर्मों के विभिन्न प्रकार के त्यौहार और उत्सव मनाए जाते हैं। उन्हीं में से एक लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा है,जो कि हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है। हम सभी को एक दूसरे को सेवा भाव से मदद कर इस महापर्व में सहयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *