Lockdown : BJP सांसद विवेक ठाकुर ने गरीबों को दिया राशन, कहा- घरों में रहें तभी कोरोना हारेगा
पटना (जागता हिंदुस्तान) भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर चलाये जा रहे अभियान के तहत बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में गरीबों व जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण करवाया गया।
विवेक ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में किये गए लॉकडाउन के दौरान लोगों को खाने-पीने के सामान की दिक्कत न हो, इसीलिए यह मुहिम चलाई जा रही है।
विवेक ठाकुर ने सभी से आग्रह किया कि लॉकडाउन का पूरी अनुशासन के साथ पालन करें और अपने घरों में रहें तभी कोरोना हारेगा और देश जीतेगा।
राशन वितरण में झारखण्ड विधानसभा के शून्यकाल के सभापति ग्लेन गल्सटॉन, विनोद पंकज, राजेश मुखिया, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार, गंगा सागर उपाध्याय एवं अन्य भाजपा व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।