Social

पुलवामा हमले में शहीद जवानों की याद में मनाया गया काला दिवस


पटना । पुलवामा हमले में हुए शहीद जवानों की याद में युवा एकता समिति द्वारा काला दिवस मनाया गया। समिति के संयोजक राहुल देव के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च आर ब्लॉक गोलंबर से निकलकर शहीद स्मारक तक गया।

मौके पर राहुल देव ने बताया कि आज ही के दिन ठीक 4 साल पहले 2019 में जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था. जिसमें देश के 40 वीर जवान शहीद हो गये थे. हालांकि भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिस तरह से सबक सिखाया, उसे वह जिंदगी भर याद रखेगा. भारतीय जवानों ने पुलवामा हमले का बदला ठीक 12 दिन बाद बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में लिया था. इस हमले में भारतीय जवानों ने पातिस्तान के अंदर घुसकर उसके कई आतंकी ठीकानो को नष्ट कर दिया था

कैंडल मार्च में राहुल देव के साथ हीं अजय, नवाब, अंकित, शुभम, विभाष, प्रिंस, सौरव, पुष्कर, आदित्य, आशीष सहित सौ से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *