Politics

धनेश्वर महतो ने आम लोगों से पूछा सवाल, क्या आप ‘जनता कर्फ्यू’ से संतुष्ट हैं?

पटना (जागता हिंदुस्तान) कोरोना वायरस को लेकर सरकारी रणनीति, यस बैंक घोटाला, विभिन्न सरकारी संस्थानों के निजीकरण समेत अन्य मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने मोदी सरकार को लेकर आम लोगों से कुछ सवाल किए हैं।

धनेश्वर मेहता ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि कुछ सवाल है आम जनता से, उम्मीद है आप जवाब भी देंगे।

धनेश्वर महतो ने आम लोगों से पूछे यह 13 सवाल:-

  1. नोट बंदी मोदी जी ने किया था, जिसमें 200 लोगों की मौत हो गई थी। क्या आप उससे संतुष्ट हैं?
  2. जीएसटी में आम जनता पर 28% टैक्स लगाया गया, क्या आप उससे संतुष्ट हैं?
  3. कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगाया गया है। क्या आप उसे संतुष्ट हैं?
  4. लाल किले को गिरवी रख दिया गया। क्या आप इससे संतुष्ट हैं?
  5. रेलवे का निजीकरण कर दिया गया। क्या आप लोग इससे संतुष्ट हैं?
  6. एलआईसी में विदेशी कंपनियों के हाथों हिस्सेदारी दी जा रही है, क्या आप इसे संतुष्ट हैं?
  7. एफडीआई के जरिए सरकार शिक्षा का निजीकरण करने जा रही है। क्या आप लोग इससे संतुष्ट हैं?
  8. एफडीआई में विदेशी कंपनियों को 100 प्रतिशत तक हिस्सेदारी दी जा रही है। क्या आप लोग इसे संतुष्ट हैं?
  9. पीएनबी घोटाला, बीएमसी घोटाला, यस बैंक घोटाला। क्या आप लोग मोदी सरकार से संतुष्ट हैं?
  10. जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों बैंक खाते खुले और गरीबों का पैसा गबन हो गया। क्या आपको इससे संतुष्ट हैं?
  11. इंडियन ऑयल, भारत पैट्रोलियम आदि का निजीकरण कर दिया गया है। क्या आप लोग इससे संतुष्ट हैं?
  12. मोदी सरकार द्वारा हवाई अड्डों का निजीकरण कर दिया गया। क्या आप लोग इससे संतुष्ट हैं?
  13. जितने भी बंदरगाह हैं, उन्हें निजी हाथों में दे दिया गया है। क्या आप उससे संतुष्ट हैं?

भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा है कि सबसे बड़ा प्रश्न है कि क्या आप लोगों ने नरेंद्र मोदी सरकार को सभी सरकारी संस्थानों का निजीकरण करने के लिए चुना था ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *