Social

होली मिलन समारोह के बहाने ब्राह्मण समाज ने दिखाई एकजुटता

पटना (जागता हिंदुस्तान) पटना के राजा बाजार स्थित अखिल भारतीय बहुभाषिय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ।

होली खेले रघुवीरऽ अवध में होली खेल रघुवीर…, सुमिरौ शिवशंकर प्रथमे नाम…, वीरन में हनुमान …… आदि होली गीतों से राजा बाजार स्थित बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ गुंजायमान हो उठा। लोगों ने एक से एक पारंपरिक गीतों को गाते हुए एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर माहौल को रंगीन बनाया।

मौका था अखिल भारतीय बहुभाषीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का, जिसकी अध्यक्षता राजेन्द्र तिवारी एवं संचालन प्रमोद त्रिपाठी, स्वागत संगठन के प्रदेश महासचिव अमरेन्द्र त्रिपाठी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार तिवारी तथा प्रवक्ता सौरभ तिवारी ने किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर ब्रह्मजन एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एन त्रिवेदी, बिहार महिला आयोग के अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा प्रज्ञ समाज समन्वय समिति के अध्यक्ष आर एन मिश्रा, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, औरमैक्स प्राईवेट लिमिटेड के राजीव तिवारी, भाजपा नेता नवनीत दुबे, भावेन्दर तिवारी,पंडित कमल किशोर त्रिपाठी, विमल त्रिपाठी, पुष्पा त्रिपाठी, अनिल तिवारी प्रमोद चौबे ,कुणाल किशोर, भूपनारायण पाठक आदि शामिल थे।

इस अवसर पर अमरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि होली आपसी द्वेष, कटुता की भावना को त्यागकर भाईचारे को बढ़ाये रखने का काम त्योहार है। इस दिन सभी अपने समस्याओं को घर छोड़कर होली के एक रंग में रंगीन हो जाते है।

युवा प्रदेश अध्यक्ष रजनीश तिवारी ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है इस दिन सम्पूर्ण देश मे एक नयी ऊर्जा का संचार होता है प्रकृति भी इस दिन नई रूप में रंग जाती है इसलिए ये पर्व हिंदुओ के महापर्व के रूप में जानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *