Politics

‘यास’ तूफान में जान गंवाने वालों के प्रति सीएम नीतीश ने व्यक्त की गहरी संवेदना, आश्रितों को 4-4 लाख रू. मुआवज़े का एलान

पटना (जागता हिंदुस्तान) राज्य में ‘यास’ चक्रवाती तूफान से दरभंगा में एक, बांका में एक, मुंगेर में एक, बेगूसराय में एक, गया में एक, भोजपुर में एक और पटना में एक व्यक्ति की मृत्यु पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अविलम्ब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देष दिया है। मुख्यमंत्री ने ‘यास’ चक्रवाती तूफान में बेगूसराय के चार, बांका के एक और गया के एक घायल व्यक्ति के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *