Politics

सीएम नीतीश ने हमेशा पुरखों को दिया सम्मान, बिहार सरकार के काम को विश्वस्तर पर मिल रही पहचान- सेतु

पटना (जागता हिंदुस्तान) युवा जनता दल (यू) के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने चंपारण शताब्दी समारोह का विश्व रिकार्ड बनने और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में इस अभियान को शामिल करने के बाद नीतीश कुमार सरकार के कार्यों की सराहना की है।

सेतु ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि बिहार के लिए आज गौरव की बात है कि महात्मा गांधी के चंपारण आंदोलन की स्मृति में प्रारंभ किये गए अभियान की पूरे विश्व मे सराहना हो रही है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार ऐसे राजनेता और मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने हमेशा अपने पुरखों को सम्मान दिया है।

युवा जदयू प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी जी के चंपारण आंदोलन के सौ वर्ष पूरे होने पर 2017 में इस अभियान की शुरुआत की थी। अभियान के दौरान एक वर्ष तक गांधी जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाया गया। राज्य के करीब डेढ़ करोड़ लोगों तक नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन, पोस्टर, पोस्ट कार्ड के जरिये बापू के संदेश प्रचारित किये गये।

युवा जदयू प्रवक्ता ने कहा कि अभियान की शुरुआत खुद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू सभागार से की थी। उन्होंने अभियान के उदघाटन समारोह में बापू की तीन कहानियों का पाठ भी किया था। यही नहीं खुद मुख्यमंत्री ने चंपारण की पद यात्रा भी की थी। आज राज्य सरकार के उस अभियान ने बिहार की प्रतिष्ठा पूरे विश्व मे दोगुनी कर दी है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड एक प्रतिष्ठित सम्मान है, उसने बिहार सरकार के इस ऐतिहासिक अभियान को अपने रिकॉर्ड में शामिल किया है। जिससे यह साबित होता है कि नीतीश कुमार देश मे इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अपनी परंपरा और धरोहर के संरक्षण के लिए भी उतना ही गंभीर और प्रयासरत हैं, जितना सुशासन के साथ राज्य के विकास के लिए। मुख्यमंत्री ने हमेशा अपने पुरखों को सम्मन दिया है। सेतु ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य की जनता को इस सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *