Politics

सीएम नीतीश ने मेदांता पटना में डॉ. सुनील कुमार के स्वास्थ्य की ली जानकारी

पटना । सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को राजधानी स्थित जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल जाकर ‘इंदिरा गांधी हृदय संस्थान’ के निदेशक एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने डॉक्टरों से बातें भी की।

डॉक्टर सुनील का इलाज डॉक्टर राजीव सिन्हा ने किया। डॉक्टर राजीव सिन्हा ने बताया कि डॉक्टर सुनील अब ठीक हैं। उनके घुटने का इलाज चल रहा था। दो से तीन दिनों में वो घर भी जा सकते हैं। डॉक्टर राजीव सिन्हा जयप्रभा मेदांता अस्पताल पटना के बोन एंड ज्वाइंट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हैं। ब्रिटेन में लंबा वक्त गुजारने के बाद वो बिहार के लोगों की स्वास्थ्य सेवा कर रहे हैं।डॉक्टर सिन्हा को घुटने की अर्थरोस्कोपिक सर्जरी, हैंड एंड अपर लिंब सर्जरी, फुट एंड एंकल सर्जरी, लिगामेंट एंड टेंडन री- कांस्ट्रकशन में विशेषज्ञता हासिल है। इसके अलावा डॉक्टर सिन्हा को कॉम्प्लेक्स फ्रैक्चर, ओपन फ्रैक्चर और पॉली ट्रॉमा में भी विशेष पकड़ है। करीब 32 सालों का अनुभव हासिल कर चुके डॉक्टर राजीव सिन्हा देश विदेश के कई नामी होस्पिटल में अपने सेवा दे चुके हैं।

जयप्रभा मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर रवि शंकर सिंह ने बताया कि डॉक्टर सुनील कुमार अब पहले से बेहतर है और रिकवर कर रहे हैं। हमारे अस्पताल में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। हमारे डॉक्टर विशेष अनुभव प्राप्त हैं। हमारी नर्सिंग सेवाएं भी बेहतर है। बिहार में यही एक मात्र अस्पताल है, जहां एक ही जगह पर लोगों को विश्व स्तर की सुविधाएं मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *