CM नीतीश ने जननायक कर्पूरी ठाकुर कोे अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
पटना (जागता हिंदुस्तान) जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री प्रमोद कुमार, सांसद रामनाथ ठाकुर, विधान पार्षद रामचन्द्र भारती, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, प्रधान सचिव कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मनुभाई परमार सहित कई गणमान्य लोगों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्य सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना भी आयोजित की गई।