Politics

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला साइकिल मार्च, कहा- अपनी तिजोरी भर रही सरकार

पटना (जागता हिंदुस्तान) अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में प्रतिदिन अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ बोरिंग रोड चौराहा से प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा एक साइकिल जुलुस डाकबंगला चौराहा तक निकाला गया। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के नेतृत्व में निकले इस साइकिल प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने साइकिल पर चलकर तख्तियों, बैनर, पोस्टर के जरिये पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में बेतहाशा बृद्धि के खिलाफ केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे की कीमतों में कमी आने के बाबजूद केन्द्र एवं राज्य सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर अपनी तिजोरी भर रही है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर ने कहा कि कोराना संक्रमण के कारण आज जनता भारी परेशानी से गुजर रही है, उस पर केन्द्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि 2013 में भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 400 रूपये एवं पेट्रोल, डीजल की कीमत 65 रू. और 70 रू. होने पर रसोई गैस सिलेंडर लेकर दिल्ली सहित सारे देश में बड़ा आन्दोलन चलाया था, लेकिन आज वही भाजपा सरकार रसोइ गैस की कीमत 700 रू0 होने तथा पेट्रोल एवं डीजल की कीमत 85 रूपये से अधिक होने पर भी मौन है। उन्होंने कहा कि मँहगाई से आम जनता की कमर टूट गयी है और केन्द्र तथा राज्य सरकार मौन है।

वहीं, बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जो भाजपा नेता पेट्रोल-डीजल और मंहगाई को लेकर प्रदर्शन करते रहते थे आज वो मौन होकर सत्ता की मलाई खा रहे हैं।

इस साईकिल प्रदर्शन जुलूस में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी ब्रजेश पाण्डेय, प्रवक्ता राजेश राठौड़, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा, लाल बाबू लाल, मनोज कुमार सिंह, रवीन्द्र नाथ मिश्रा, प्रदेश छात्र संगठन के अध्यक्ष चुन्नू सिंह, नागेन्द्र पासवान विकल, डा. अशोक गगन, आनन्द माधव, मोनी पासवान, रीता सिंह, प्रतिमा कुमारी दास, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, अजय सिंह, प्रदुम्न यादव, डॉ. कमलदेव नारायण शुक्ला, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, बशी अख्तर, कुमार आशीष, जयन्ती झा, सुनीता साक्षी सुधा मिश्रा, उदयशंकर पटेल, असफर अहमद, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, छत्रपति यादव, राजेन्द्र चैधरी, कुमारी अनिता, शैलेन्द्र चैधरी, सिद्धार्थ क्षत्रिय, किशोर कुमार, निरंजन कुमार, मृणालय अनामय, व्यंकेटेश रमण, संयोगिता सिंह, सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, अनुराग चन्दन, बिहार विधान परिषद के पूर्व उपनेता विजय शंकर मिश्रा, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव शाकिर अली, महिला कांग्रेस की महासचिव ईशा यादव, बिहार विधान परिषद के पूर्व उपनेता विजय शंकर मिश्रा, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव शाकिर अली, महिला कांग्रेस की महासचिव ईशा यादव, सुनैना झा, जयंती झा, रानी पासवान समेत बड़ी सुख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे। बाद में मूल्य बृद्धि के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन पटना के जिलाधिकारी को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *