CITY

निगम चुनाव : स्क्रुटनी का कार्य संपन्न, एक डिप्टी मेयर 18 पार्षद प्रत्याशियों के आवेदन रद्द, 29 सितंबर तक होगी नाम वापसी

पटना | नगर निकाय चुनाव 2022 के द्वितीय चरण के तहत होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए स्क्रूटनी का कार्य मंगलवार को संपन्न हो गया. 25 और 26 सितंबर को किए गए स्क्रुटनी के तहत 33 मेयर, 17 डिप्टी मेयर और 521 पार्षद प्रत्याशियों समेत कुल 571 आवेदनों की जांच की गई जिनमें से एक डिप्टी मेयर और 18 पार्षद प्रत्याशियों के आवेदन स्वीकृत किए गए. स्कूटी का कार्य संपन्न होने के बाद अब पटना नगर निगम चुनाव के मैदान में 33 महापौर, 16 उप महापौर और 503 पार्षद प्रत्याशी मैदान में है.

वहीं, नाम वापसी की अंतिम तिथि आज यानी मंगलवार 27 सितंबर गुरुवार 29 सितंबर तक तय की गई है. जबकि नाम वापसी के पश्चात अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन शुक्रवार यानी 30 सितंबर को होगा. मतदान 20 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा जबकि मतगणना 22 अक्टूबर को होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *