Politics

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

पटना (जागता हिंदुस्तान) केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (10 जुलाई) 69 वां जन्मदिन मना रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश भर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा, “केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राजनाथ जी का ज्ञान सरकार के लिए बहुत लाभकारी है। उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’’

बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री व लखनऊ से भाजपा सांसद राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई, 1951 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के एक छोटे से ग्राम भाभोरा में हुआ था। उनके पिता का नाम राम बदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी था। वे क्षेत्र के एक साधारण कृषक परिवार में जन्में थे और आगे चलकर उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्रथम क्ष्रेणी में भौतिक शास्त्र में आचार्य की उपाधी प्राप्त की। वे 13 वर्ष की आयु से (सन् 1964 से) संघ परिवार से जुड़े हुए हैं और मिर्ज़ापुर में भौतिकी व्याख्यता की नौकरी लगने के बाद भी संघ से जुड़े रहे। 1974 में उन्हें भारतीय जनसंघ का सचिव नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *