Politics

प्रवासी मजदूरों के बीच राहत सामग्री का वितरण, बोले मदन मोहन झा- व्यवस्था के नाम पर मजाक कर रही सरकार

पटना (जागता हिंदुस्तान) बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने बाईपास पहुंचकर बिहार लौटे प्रवासी मज़दूरों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। बस में सवार होकर राज्य के विभिन्न जिलों में अपनें घर वापस लौट रहे मज़दूरों को पावरोटी, बिस्कुट, साबुन एवं पानी बांटा गया।

बिहार कांग्रेस के मुताबिक बस उपर नीचे ठसाठस भरी हई थी, जिसपर कहीं कोई सोशल डिसटेंसिग का पालन नहीं हो रहा था। मज़दूर भूखे प्यासे थे, लेकिन उन्हें घर पहुँचने की जल्दी थी। इन्हीं मजदूरों के बीच जा कर डॉ. मदन मोहन झा बहुत दुखी एवं द्रवित हो गये। उन्होंने कहा कि व्यवस्था के नाम पर सरकार मज़दूरों के साथ मज़ाक़ कर रही है। एक तो उनके लाने की प्रकिया बहुत धीमी है, दूसरी ओर सुविधाये सिर्फ़ काग़ज़ पर दिख रही हैं। अभी भी लाखों मज़दूर अपने घर वापस आनें के लिये छटपटाहट में हैं। यहाँ तक की क्वॉरेंटाइन सेंटर में भी लोग नारकीय ज़िंदगी जीने को मजबूर हैं।

डॉ. झा ने सरकार से माँग किया की प्रवासी मज़दूरों को शीघ्र वापस लायें, सिर्फ़ बयान से कुछ नहीं होगा। मज़दूरों के सुविधा और सोशल डिसटेंसिंग का ख़याल रखे। बसों में भेड़ बकरी की तरह लोगों को ना ठूँसे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के साथ प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी ब्रजेश पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर, रिसर्च विभाग एवं मैनिफ़ेस्टो समिति के अध्यक्ष आनन्द माधव, पूर्व युवा कॉंग्रेस के अध्यक्ष आशीष कुमार आदि ने भी वितरण कार्य में भाग लिया। लौटते समय राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर पड़े लोगों एवं रिक्शा चालकों के बीच भी राहत सामग्री का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *