Politics

जदयू में शामिल हुए इलियास हुसैन के बेटे फिरोज हुसैन, कहा- एक परिवार की पार्टी बन चुकी है राजद

पटना (जागता हिंदुस्तान) राजद के पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास हुसैन के बेटे मोहम्मद फ़िरोज़ हुसैन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए जदयू की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर फिरोज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री में से एक हैं। पूरा देश उनके द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों और नीतियों का अनुसरण करता हुआ दिखाई दे रहा। शराबबंदी का कानून ऐसा लोकप्रिय साबित हो रहा है कि सभी राज्यों के अधिकतर राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा बुद्धिजीवी भी देशभर में इसे लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून हमारे इस्लाम मजहब और शरीयत के हिसाब से बहुत जरूरी था जिसे अखिलेश समाज के लोग काफी खुश हैं।

फिरोज हुसैन ने आगे कहा कि 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुशासन एवं न्याय के साथ विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का देश में कोई जोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के 25 करोड़ मुसलमान एवं 80% अन्य लोग नीतीश कुमार के शराब बंदी कानून के साथ है। इसके साथ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित सात निश्चय योजना भी काफी सराहनीय है। इस सात निश्चय के पूरा होने से बिहार नए युग में प्रवेश कर गया है। इस योजना से समाज के सभी वर्गों को फायदा पहुंचा है।

वहीं राजद छोड़कर जदयू में शामिल होने के सवाल पर फिरोज हुसैन ने कहा कि राजद सिर्फ एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *