मंत्रियों तक पहुंचाई जाती थीं गायघाट शेल्टर होम की लड़कियां- अमिताभ दास
पटना (जगता हिन्दुस्तान) गायघाट शेल्टर होम में कथित तौर पर सेक्स रैकेट मामले को लेकर बिहार सरकार चौतरफा घिरने लगी है। इसी क्रम में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास ने भी इस मामले में सनसनीखेज खुलासे के दावे किया है। अमिताभ दास ने इस मामले में राज्यपाल फागु चौहान को बाकायदा पत्र लिखा है।

पूर्व आईपीएस ने अपने पत्र में लिखा, “पटना के गायघाट स्थित बालिका गृह की लड़कियों के यौन उत्पीड़न की गंभीर शिकायतें मिली हैं। मुझे पक्की सूचना है कि इस बालिका गृह की लड़कियों की सप्लाई, बिहार सरकार के कई माननीय मंत्रियों की जाती है।
इस वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की लीपापोती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुछ साल पहले नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह काण्ड की लीपापोती के प्रयास किए थे। CBI जांच के बाद तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को इस्तीफा देना पड़ा था। अनुरोध है कि पटना के गायघाट स्थित बालिका गृह में चल रहे यौन उत्पीड़न की CBI जांच के आदेश तत्काल दिए जाएं।”
