Politics

असामयिक वर्षा, आँधी व ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुक़सान का उचित मुआवज़ा दे सरकार- मदन मोहन झा

पटना (जागता हिंदुस्तान) बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ.. मदन मोहन झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिख कर बिहार में हुए असामयिक वर्षा, आँधी एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों को जो नुक़सान हुआ है, उसके लिये उन्हें उचित मुआवज़ा देने की माँग की है।

डॉ. झा ने कहा कि एक ओर तो किसान लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं और दूसरी ओर यह प्राकृतिक आपदा। असमय वर्षा एवं ओला वृष्टि के कारण दलहन, तिलहन एवं गेहूँ की फ़सल पूर्णतया नष्ट हो गई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह तत्काल आदेश देना चाहिये कि इन किसानों को चिन्हित कर इन्हें तुरंत सहायता पहुँचाई जाए।

उन्होंने कहा कि कई किसानों से बात करनें पर यह पता चला कि आपदा की इस दोहरी मार नें किसानों की कमर तोड़ दी है। भुखमरी के हालात हो गये हैं, एेसे में उन्हें तत्काल मुआवज़ा देना न सिर्फ़ सरकार की नैतिक ज़िम्मेदारी है बल्कि धर्म भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *