दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री हरि कथा का भव्य आयोजन, 7-11 नवम्बर तक चलेगा कार्यक्रम
पटना । दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीहरि कथा का भव्य आयोजन पटना मैरेज गार्डन, बिरलाकॉलोनी, फुलवारी शरीफ,पटना में दिनांक 7 नवंबर से 11 नवंबर 2022 तक समय संध्या 4 बजे से 7 बजे तक है । इसके उपलक्ष्य मे (युवा परिवार सेवा समिति ) बोध नशा उन्मूलन कार्यक्रम उदघोष के अंतर्गत भव्य मंगल कलश यात्रा बैंड बाजा, सौभाग्य शाली 251 महिलाओं के साथ,साथ जिसमें 50 बाइक चार वाहन 10, भगवान श्री हरि का भव्य रथ के साथ युवा ने भागा लिय।
यह यात्रा कथा स्थल से शिवमन्दिर, दुर्गा मन्दिर , महावीर मन्दिर, मोकामा हाउस बिरला गेट , फुलवारी मेन रोड राष्ट्रीय गंज पुनः कथा स्थल पहुंची।
इस अवसर पर सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी यादवेंद्रानंद जी ने कहा कि संस्थान में हजारों युवा अपना सब कुछ त्याग कर केवल समाज कल्याण हेतु कार्यरत हैं जो कि साधना के ओज से युवा वर्ग स्वयं बदले और बदलना चाहते है। यह सभी ब्रह्मज्ञान की मशाल लेकर विश्व शांति के सकल्प को सार्थक करने हेतु सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के मार्ग दर्शन में सेवा कर रहे हैं।
वर्तमान समाज में अशांति का मूल कारण मानव मन की अशांति है और इस मन को शांत करने हेतु मानव को ब्रह्मज्ञान की नितांत आवश्यकता है। जब मानव सहज आनंद में आ जाएगा तभी समाज राष्ट्र व विश्व शांति स्थापित हो सकती है। विश्व शांति की ध्वज लिए संस्थान आज आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रा में पूर्णत: कार्यरत है। युवा परिवार सेवा समिति द्वारा नशा नहीं जीवन चुने, नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम के तहत युवा नशा कैसे छोड़े, तथा
युवाओं में नैतिक व चारित्रिक हनन जैसे मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर समाधन प्रस्तुत किया जा रहा है।
संस्थान ने अंतरक्राति कार्यक्रम तहत देश की जेलों में आध्यात्मिक विचारों व ब्रह्मज्ञान के माध्यम से कैदियों में आमूल परिवर्तन कर दिखलाया है। केन्द्रीय कारागार तिहाड़ इसकी एक प्रत्यक्ष उदाहरण है। देश की युवा शक्ति को नैतिक व चारित्रिक स्तर पर सुदृढ करने हेतु अनेकों कार्यशालायें लगाई जा रही है जिसमें युवाओं को नशें से दूर समाज के सभ्य नागरिक बनाने हेतु जागरुक किया जा रहा है। संस्थान द्वारा अनेकों आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में चेतना का सचार किया जा रहा है जो अपने आप में अद्वितीय मिसाल है।
आध्यात्मिक व सामाजिक तथ्यों से परिपूर्ण इस विलक्षण पद यात्रा के साथ भजन को श्रवण कर युवा वर्ग आनंद विभोर हो उठे। इस यात्रा मे भाग अरुण कुमार,संजय सिंह सुधीर शर्मा, लाल बिहारी शर्मा, पी एन शर्मा, आशुतोष इत्यादि युवा के साथ मिलकर सम्पन हुआ।
