Education & Culture

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सैंकड़ों शिक्षाविदों को किया गया सम्मानित

पटना (जागता हिंदुस्तान) बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अमलन बुक्स एंड स्टेशनरी की सहभागिता के साथ पटना गांधी मैदान स्थित होटल मौर्य के सभागार में “शिक्षा सम्मान समारोह-2021” का आयोजन किया गया । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह की अध्यक्षता में बिहार के सैंकड़ों शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षा सम्मान से नवाजा गया। समारोह के आयोजन मे अमलन बुक्स के निदेशक मनीष सिंह ने विशेष रुचि दिखाया। कार्यक्रम में बतौर उदघाटनकर्ता सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया, विशिष्ट अतिथि नितिन नवीन (पथ निर्माण मंत्री बिहार सरकार) एवं प्रोफेसर केसी सिन्हा (कुलपति नालंदा विश्वविद्यालय) शामिल हुए। प्लीजेन्ट् वैली स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ अतिथिों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल गंगा प्रसाद, विजय कुमार सिन्हा नितिन नवीन पथ निर्माण मंत्री बिहार सरकार, प्रोफेसर केसी सिन्हा कुलपति नालंदा विश्वविद्यालय, अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. एसएम सोहेल, सचिव प्रेम रंजन, डॉ. रमेश सिंह, विजय कुमार सिंह एवं अमलन बुक्स के निदेशक आदित्य कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि बिहार ही नहीं पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक क्रांति लाने का कार्य निजी विद्यालयों ने किया है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि यह संगठन इस प्रकार के सम्मान समारोह का आयोजन हमेशा करती रहे।

विशिष्ट अतिथि नितिन नवीन ने कहा की आज यहां से सम्मानित होने के बाद जब शिक्षाविद अपने घर को जाएंगे, तो उन्हें इस बात का एहसास होगा कि उनका योगदान बिहार एवं देश की विकास के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

कुलपति नालंदा विश्वविद्यालय प्रो. केसी सिन्हा ने कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे लिए यह गर्व का क्षण है कि यहां एक साथ सैकड़ों शिक्षाविदों के समक्ष उपस्थित होने का अवसर मिला है।

वहीं, स्वागत भाषण के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. के. सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अहमएवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षों एवं शिक्षाविदों को प्रोत्साहित करने के लिए यह शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। संगठन के लिए यह गर्व का क्षण है कि राज्यपाल सिक्किम एवं बिहार के गणमान्य मंत्रीगण अपने कीमती वक्त के साथ यहां उपस्थित हुए हैं।

सम्मानित होने वाले शिक्षाविदों मे डॉ. रमेश सिंह, विजय कुमार सिंह, डॉ. बी. प्रियम, निशांत कुमार, रघुवंश कुमार, मनन कुमार सिन्हा, अजय गांधी, विनय कुमार सिन्हा, इं. राहुल रंजन, उदय कुमार सिंह, देवेंद्र सवर्ण, ललन कुमार सिंह, डॉ. पी. के. दर्शन, रामेश्वर सिंह, परशुराम सिंह, इं. अशोक कुमार, अरुण कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष रोहतास संतोष कुमार, जिलाध्यक्ष जहानाबाद कृष्णा कुमार,जिलाध्यक्ष मधुबनी मंजूर आलम जिला अध्यक्ष दरभंगा एचएन कश्यप जिला अध्यक्ष बक्सर बीके मिश्रा, जिलाध्यक्ष अररिया सूर्य नारायण गुप्ता, जिलाध्यक्ष गया शैलेन्द्र कुमार, अरशद अहमद, सबीहा परवीन, सूरज सिन्हा, अनुज कुमार, डॉ. आर. पी. साहू, शंभू सहाय, चन्द्रभूषण मिश्रा, मनीष सिंह एवं अन्य के नाम शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *