Politics

पप्पू यादव में बढ़ रहा भरोसा, बड़ी संख्या में भाजपा-राजद के कार्यकर्ताओं ने ली JAP की सदस्यता

पटना (जागता हिंदुस्तान) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन अधिकार पार्टी (लो) में नए कार्यकर्ताओं का आगमन जारी है। इसी क्रम में पटना में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में गोपालगंज से आए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

विशाल कुमार भारती के नेतृत्व में भाजपा के मिलिंद कुमार सिंह, सच्चिदानंद श्रीवास्तव समेत राजद और अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जाप का हाथ थामा। इन सभी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन ‘पप्पू’ की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर राजेश रंजन ‘पप्पू’ ने कहा कि, “हम पार्टी में शामिल हुए सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में हम सभी एकसाथ बिहार को नए विकास के पथ पर ले जाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि, “पिछले 30 वर्षों में सत्ता में काबिज राजनीतिक दलों ने बिहार की जनता को आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं नहीं दिया हैं। राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था जर्जर स्थिति में है। आज बिहार को एक नए विकल्प की जरूरत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *