Politics

जल-जीवन-हरियाली अभियान से प्रकृति की रक्षा के साथ मिल रहे रोजगार- सेतु

पटना (जागता हिंदुस्तान) युवा जनता दल (यू) के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वार राज्य में पिछले वर्ष शुरू किये जल-जीवन-हरियाली अभियान की सराहना करते हुए कहा देश मे बिहार अकेला राज्य है जिसने प्रकृति के संरक्षण के लिए इस प्रकार का अभियान शुरू किया है। आज इस अभियान से जहां राज्य के हरित आवरण को बढ़ाया जा रहा है वहीं बड़ी संख्या में अभियान लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रहा है।

सेतु ने कहा कि 2022 तक तीन वर्षों में जल जीवन हरियाली अभियान में 24 हजार 524 करोड़ खर्च होंगे। मिशन मोड में इसे पूरा करने के लिए जल जीवन हरियाली मिशन का गठन किया गया है। यह योजना सभी प्रखंडों व पंचायतों के लिए है। मनरेगा के तहत पिछले दो वर्षों में अभियान चला कर एक करोड़ पौधे लगाए गए। इस वर्ष इस अभियान से एक दिन में 2.51 करोड़ पौधे लगाए जाने हैं।

युवा जदयू प्रवक्ता ने कहा जल-जीवन-हरियाली के अंतर्गत पूर्व में आहार, पाइन, तालाब जीर्णोद्धार की एक एकड़ तक कि योजना का कार्यान्वयन मनरेगा से हो रहा था। परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर एक एकड़ के दायरे को बढ़ा कर पांच एकड़ तक किया गया है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिए शुरू किया गया यह अभियान आज राज्य में पर्यावरण का संरक्षण करने साथ ही लाखों लोगों के रोजगार भी देने में सक्षम है। इस अभियान को प्रारंभ करने के लिए सेतु ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *