Social

कोरोना मरीजों को भोजन के साथ-साथ उनकी समस्याओं का निदान कर रहा जाप सेवा दल- राजू दानवीर

पटना (जागता हिंदुस्तान) जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में जन अधिकार सेवा दल लोगों तक निरंतर मदद व राहत पहुंचाने में लगी है। सेवा दल की 20 टीमें लगातार पटना के सरकारी असप्तालों में कोरोना का ईलाज करा रहे लोगों व उनके परिजनों के बीच खाना के साथ – साथ उनकी अन्य समस्याओं का भी निदान कर रहा है।

आपको बता दें कि जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव द्वारा शुरू किए गए इस सेवा दल का नेतृत्व राजू दानवीर कर रहे हैं, जिन्होंने बताया कि सेवा दल हर दिन सुबह शाम PMCH, NMCH, IGIMS, AIIMS में तो मरीजों के अटेंडेंट को भोजन दे ही रही है, इसके अलावे महावीर वात्सल्य, पारस व अन्य असप्तालों से भी फ़ोन आने पर सेवा दल की टीम वहां तक भोजन पहुंचा रही है। इस क्रम में सेवा दल के साथी कोरोना से बचाव के लिए भी पूरी सावधानी बरत रहे हैं और शुद्ध व पौष्टिक भोजन का वितरण भी कर रहे है। इसके अलावा उन्हें अगर कोई परेशानी भी होती है, तो उसका समाधान भी जन अधिकार सेवा दल के साथी कर रहे हैं।

वहीं, पटना जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने भी सेवा दल के उद्देश्य को सेवा बताते हुए कहा कि यह कार्य बीते 4 मई को अनिश्चित काल के लिए शुरू हुआ है। कोरोना संकट और लॉक डाउन के बीच मरीजों के परिजनों को बेहद दिक्कत हो रहा है। सेवा दल उन दिक्कतों का भी हल निकाल रहा है। उन्होंने बताया कि सेवा दल में भानू यादव,सन्नी कुमार, अवधेश कुमार, आदित्य मिश्रा, चन्दन कुमार, अमित जयसवाल, नीतीश कुमार अमर जीत कुमार, विक्की कुमार, विटटू कुमार, राहुल कुमार सुदेश जयसवाल इत्यादि युवा साथी दिन रात अपना सहयोग दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *