Politics

पीके vs जदयू : बोले निखिल मंडल- आपको भी बेहतर पता है लॉकडाउन का मतलब

पटना (जागता हिंदुस्तान) कोरोना महामारी को लेकर जारी लॉक डाउन के कारण दूसरे राज्य में बिहारी मजदूरों के मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के बयान पर जदयू ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा है कि दूसरी सरकार क्या कर रही है वो जाने पर आपको भी लॉकडाउन का मतलब बेहतर पता है।

मंडल ने पीके को समझाते हुए कहा कि बिहार सरकार अन्य राज्यों में 50 से अधिक राहत केंद्र चला रही है, जिसका 7 लाख 66 हजार 920 लोग लाभ उठा चुके है। इसके अलावा बाहर फसें 10 लाख 11 हजार लोगों के खाते में 1000 रु की राशि भेज दी गयी है।

दरअसल जदयू से निष्कासित पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश भर में बिहार के लोग फंसे पड़े हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लॉक डाउन की मर्यादा का पाठ पढ़ा रहे हैं। पीके ने कहा कि स्थानीय सरकारें कुछ कर भी रहीं हैं, लेकिन नीतीश जी ने सम्बंधित राज्यों से अब तक कोई बात भी नहीं की है। PM के साथ मीटिंग में भी उन्होंने इसकी चर्चा तक नहीं की।

बता दें कि जदयू से निकाले जाने के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। बीते फरवरी में अपने अभियान ‘बात बिहार की’ की शुरुआत के अवसर पर प्रेस वार्ता कर प्रशांत किशोर ने आंकड़े पेश करते हुए नीतीश सरकार को हर मोर्चे पर ना काम बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *