छत्रपति शिवाजी के गौरवशाली इतिहास से प्रेरित हो कर है भविष्य संवारने की जरूरत- अनिल कुमार
पटना (जागता हिंदुस्तान) जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने आज कंकड़बाग स्थित शिवाजी पार्क गोलंबर आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज की 390 वीं जयंती सह सम्मान समारोह में कहा कि हमारा अतीत बेहद गौरवशाली रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज भी हमें गौरवान्वित करते हैं। उन्होंने 34 साल की अल्पायु में मराठा सम्राज्य का निर्माण किया। लेकिन आज दुभाग्य है कि हमारा समाज आपस में ही बंटा हुआ है। इसलिए हमें इतिहास से प्रेरित होकर अपने समाज के भविष्य को संवारने की जरूरत है।
इस पहले जविपा प्रमुख अनिल कुमार ने छत्रपति शिवाजी महाराज विकास समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में शिवाजी महाराज की प्रतिमा निर्माण के लिए 51 हजार रूपये देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगे भी अगर जरूरत पड़ी तो वे प्रतिमा के लिए मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवाजी के आदर्श और उनके बताये रास्ते आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है। छत्रपति शिवाजी महराज हमारे पूर्वज थे। डॉ एस एन आर्या ने कहा कि बुराई के खिलाफ लड़ने की और उसे परास्त करने की इच्छाशक्ति ही शिवाजी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शिवाजी महाराज ने कभी पीठ दिखाने का काम नहीं किया, तो फिर आज फिर हमारा समाज अपने उपर हो रहे उत्पीड़न पर क्यों चुप हो जाता है। हमें याद रखना होगा कि शिवाजी महाराज का खून कभी ठंडा नहीं था।
छत्रपति शिवाजी महाराज की 390 वीं जयंती सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता बिंदेश्वरी सिंह और संचालन सुधीर कुमार ने किया। समारोह में ई. बी एन सिंह, डॉ एल बी सिन्हा, संजय मंडल, सुमंत सिंह, वेद व्रत सिंह आदि लोग उपस्थित हो कर शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजनकर्ता सुधीर कुमार (प्रदेश अध्यक्ष), धनंजय कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष), अजीत कुमार (कोषाध्यक्ष), संजू कुमारी (महिला अध्यक्ष), वेदव्रत (महासचिव) और रंजन सिंह (युवा अध्यक्ष) हैं।
वहीं, इस समारोह में पुलवामा के शहीद संजय कुमार सिन्हा (मसौढ़ी) की पत्नी बेबी देवी तथा पुत्री रेखा देवी को बुके, माला, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया। साथ ही महाराष्ट्र के मंथ साहब जनार्दन पाटिल, डॉक्टर श्याम नारायण आर्य, अनिल कुमार, इंद्रदेव सिंह, चंदा पुरी, थाईलैंड में सम्मानित रितंभरा पटेल (आईआईटीयन), श्री जितेंद्र कुमार आर्य और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। सभा को अनिल कुमार ,अजय सिंह, प्रभात कुमार, जहानाबाद के इंद्रजीत कुमार, किशोर कुमार ,अजय पटेल, टुनटुन सिंह सुनीता साक्षी अशोक कुमार जितेंद्र कुमार आर्य, डॉ विनायक कुमार, हेमंत कुमार, सत्येंद्र प्रसाद सिंह,अरुण सिन्हा,संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार पटेल ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह का भव्य रूप से अगले साल से आयोजन करने की बात कही और छत्रपति शिवाजी का भव्य मूर्ति शिवाजी पार्क में सरकार से लगाने की मांग की है। साथ ही नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम छत्रपति शिवाजी के नाम से किया जाये। इसके अलावा हाजीपुर से कच्ची दरगाह से जोड़ने वाले पुल का भी नाम छत्रपति शिवाजी हो और कंकड़बाग गोलंबर का नाम शिवाजी के नाम पर रखने की मांग की सरकार से की गई।