स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति- पशुपति पारस
पटना (जागता हिंदुस्तान) स्वर कोकीला लता मंगेश्वर के निधन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उधोग मंत्री पशुपति कुमार पारस और प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने गहरा शोक व्यक्त किया। पारस ने कहा कि लता जी के निधन से पूरा भारत ही नहीं विश्व भी दुखी है। इनको चाहने वाले पूरे विश्व में है। इनके निधन से पुरी फिल्मी दुनिया मर्माहत है। ये ऐसी गायकी थीं, जिनका स्वर देशभक्ति और आघ्यामित्क गीत और सभी सरकारी समारोहो में सुनने को मिलता है। इनके गाये हुए गीतों को समाज के हर वर्गो के लोगो को पसंद करते है। लता जी देश के सभी भाषाओं में अपना स्वर देकर लोगो को मंत्रमुग्ध कर देती थी। भगवान इनके आत्मा को शांति दे और इस दुःख की घडी में परिवार को सहन शक्ति दे।
प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि लता जी के निधन पर पार्टी के सांसद वीणा सिंह, सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, सांसद चन्दन सिंह के अलावे पार्टी के डॉ. उषा शर्मा, बिहार प्रभारी पूर्व विधायक अनिल चौधरी, प्रधान महासचिव केशव सिंह, उपाध्यक्ष महताब आलम, कृष्ण बिहारी सिंह उर्फ तेजनारायण यादव, दलित सेना प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बीनू, पार्टी कोषाध्यक्ष सुनील सिन्हा, उपेन्द्र यादव, डॉ. स्मिता शर्मा, घनश्याम दाहा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, राधाकान्त पासवान, विकास पासवान शक्ति पासवान, दौलत राही, जगत पासवान, मनीष त्यागी, रोहित चन्द्रवंशी सभी लोगो ने शोक जताया और कहा कि देश का अपूर्णीय क्षति है, जिसे अभी के समय में भरपाई करना मुश्किल है।