विधान परिषद चुनाव : भाजपा-जदयू में बनी सहमति, RLJP को मिली जगह, HAM और VIP आउट
पटना (जागता हिंदुस्तान) बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर तमाम अटकलों के बीच भाजपा-जदयू के बीच सहमति बन गई है। इसके तहत कुल 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा- जदयू ने अपनी सहमति की घोषणा कर दी। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और जदयू की ओर से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने संयुक्त रूप से सीट बंटवारे की घोषणा की। इसके मुताबिक भाजपा 13 सीट पर जबकि जदयू 11 सीटों पर चुना लड़ेगा। वहीं भाजपा अपने कोटे से एक सीट केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को देगी।
बता दें कि एनडीए के अन्य घटक दल जीतन राम मांझी के हम और मुकेश सहनी की वीआईपी को विधान परिषद चुनाव में हिस्सेदारी नहीं मिली है।
