Politics

मंत्री जीवेश कुमार ने श्रम प्रवर्त्तन और नियोजन पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

पटना (जागता हिंदुस्तान) शुक्रवार को नियोजन भवन, पटना में 43- श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों और 11- नियोजन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र श्रम संसाधन विभाग के मंत्री जिवेश कुमार के कर कमलों द्वारा दिया गया। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों से श्रमिकों और युवाओं के हितार्थ कार्य करने का आग्रह किया और शुभकामना दी। उक्त अवसर पर विभाग की अपर मुख्य सचिव, वन्दना किनी, सचिव संदीप आर पूडलकट्टी, विशेष सचिव, अलोक कुमार, श्रमायुक्त रंजिता, निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण विजय प्रकाश मीणा के साथ विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रम संसाधन मंत्री ने नवनियुक्त श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों एवं जिला नियोजन पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सभी नव नियुक्त कर्मियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि विभाग में इतने बड़े पैमाने पर नियुक्ति की जा रही है। आप सभी इस विभाग में कार्य करने हेतु अतिउत्साहित होंगे। आप सभी विभाग के महत्वपूर्ण अंग बनने जा रहे हैं। आप सभी के प्रदर्शन पर विभाग का प्रदर्शन निर्भर करेगा। वर्तमान समय में विभाग में श्रम प्रवर्त्तन पदधिकारियों का स्वीकृत पद-545 है, जिसमें से वर्तमान समय में 309 कार्यरत हैं। 64वीं बिहार लोक सेवा आयोग से 43 श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान की जा रही है। शीघ्र ही 65वीं बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित एवं अनुशंसित श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान की जायेगी।

कुल मिलाकर वर्तमान में विभाग में कार्यरत श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों की कुल संख्या लगभग -372 हो जायेगी, जिससे हमारा संख्यात्मक बल लगभग पूर्ण हो जायेगा जो विभाग के बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक है। वर्तमान समय में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न श्रम अधिनियमों के अन्तर्गत निरीक्षक की भूमिका निभाई जा रही है। उनके द्वारा सरकार के स्तर से संचालित कई कल्याणकारी योजनाओं यथा-बाल मजदूरों का पुनर्वास, बंधुआ श्रमिकों का पुनर्वास, असंगठित श्रमिकों के लिए बिहार राज्य शताब्दी असंगठित कामगार एवं शिल्पकार समाजिक सुरक्षा योजनाओं का क्रियान्वयन, निर्माण श्रमिकों के लिए विभिन्न 16 कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। वर्तमान समय में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों का निबंधन भी इनके द्वारा किया जाता है। साथ ही साथ वर्तमान समय में श्रम संसाधन विभाग के अन्तर्गत नियोजन प्रभाग में नियोजन पदाधिकारियों के कुल स्वीकृत बल 45 है, जिसमें से वर्तमन समय में 15 कार्यरत हैं। 64वीं बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित एवं अनुशंसित 11 नवनियुक्त जिला नियोजन पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। शीघ्र हीं 65वीं बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित एवं अनुशंसित कुल 09 जिला नियोजन पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा। इस प्रकार विभाग के अन्तर्गत नियोजन प्रभाग में पूर्ण स्वीकृत बल के लगभग नियोजन पदाधिकारियों की संख्या हो जायेगी, जिससे इस प्रभाग में अपने कार्य को गति प्रदान करने में मदद मिलेगा। नियोजन पदाधिकारी, नियोजन सेवा के मूल स्तरीय पदाधिकारी हैं, जिनपर मूल रूप से क्षेत्रीय स्तर पर नियोजन सेवा के मूल कार्य यथा-निबंधन, सम्प्रेषण, मार्गदर्शन, नियोजन मेला, जॉब कैम्प, CIC के अन्तर्गत उपलब्ध सेवा, कैरियर वार्ता, EMI, CNV Act 1959 के तहत निरीक्षण इत्यादि के साथ-साथ स्थापना को भी सुचारू रूप से चलाने की इनकी जबाबदेही है। विभाग आपके बेहतर सेवा शर्तों के लिए सदा प्रयत्नशील है। आप सबों को कार्य के प्रति तकनीकी रूप से दक्ष बनाने हेतु विभाग द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षित भी किया जायेगा।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती वन्दना किनी ने सभी को शुभकामना देते हुए कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने और समय से कार्य का निष्पादन करते हुए प्रदेश के हित में जिम्मेवारी निभाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *