Politics

मुडिका : मनोज चौहान के शोक संतप्त परिवार से मिलीं मुखिया प्रत्याशी रेखा देवी, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

पालीगंज (जागता हिंदुस्तान) किसी बच्चे के सिर से उसके पिता का हाथ हट जाना और किसी पत्नी से उसके पति का हमेशा के लिए साथ छूट जाने से बड़ी मुसीबत इस दुनिया में और कोई नहीं। वहीं, ऐसे शोकाकुल परिवार की दुख की घड़ी में उसे ढांढस बंधाने तथा उसकी आर्थिक मदद के साथ साथ भविष्य में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाना भी बेहद बड़ी बात है।

इसी क्रम में मुडिका पंचायत के नोनिया चक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक मनोज चौहान की असामयिक मृत्यु को लेकर यहां की मुखिया प्रत्याशी रेखा देवी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान रेखा देवी ने रोती बिलखती मृतक की पत्नी एवं उनके बच्चों को सांत्वना देने के साथ-साथ आर्थिक मदद भी की।

रेखा देवी ने मृतक मनोज चौहान की पत्नी को भविष्य में हर संभव मदद देने का भी भरोसा दिलाया।

बता दें कि नोनिया चक गांव निवासी मनोज चौहान अपने परिवार का पेट पालने के लिए दूसरे राज्य में मजदूरी का काम करते थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम को ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक मनोज चौहान अपने पीछे पत्नी के अलावा एक 6 वर्षीय बेटा तथा एक 3 वर्षीय बेटी छोड़ गए हैं। फिलहाल परिवार समेत पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *