Education & Culture

दिव्य कला मेले के चौथे दिन लोक गायिका रिंकी पांडे के गीतों से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

पटना । दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार नियमित रूप से देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाले अद्वितीय कार्यक्रम दिव्य कला मेला का आयोजन के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बिहार के प्रसिद्ध गायक सतेंद्र संगीत के संयोजन में बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका रिंकी पांडे का लोक गायन की प्रस्तुति हुई।

मंच पर उनके साथ संगत कर रहे थे नाल पर बृज बिहारी मिश्र, ऑर्गन पर नवीन चौधरी तथा पैड पर बबलू बवाल थे। दिव्य कला मेले में सुबह से शाम तक दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी जो दिव्यांगों के द्वारा बनाए हस्तशिल्प एवं कई उद्योग की चीजे देख तारीफ कर रहे थे।

यह एक अवसर होगा सभी ‘स्थानीय के लिए मुखर‘ होंगे और दिव्यांग कारीगरों द्वारा उनके अतिरिक्त दृढ़ संकल्प के साथ बनाए गए उत्पादों को देखा/खरीदा जा सकता है। यह दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एक अनूठी पहल है। बता दे की यह दिव्य कला मेला पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार से शुरू हुआ और 17 दिसंबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *