Social

पटना : 11 मई को ज्ञान भवन में होगा बिहार युथ कॉन्क्लेव, युवाओं को विश्व से जोड़ने का प्रयास

पटना (जागता हिंदुस्तान) बुधवार 11 मई को ज्ञान भवन, पटना में होने जा रहे बिहार युथ कॉन्क्लेव को लेकर कॉन्क्लेव के सचिव व भाजपा एनआरबी सेल के अध्यक्ष मनीष सिन्हा और हिन्दी फ़िल्म अभिनेता कांति प्रकाश झा होटल मौर्या में एक प्रेस वार्ता में मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू हुए।

इस अवसर पर मनीष सिन्हा ने कहा कि युवाओं को विश्व से जोड़ने का यह बड़ा प्रयास है। युवाओं को जिनसे प्रेरणा मिल सकती है उन्हें इस कॉन्क्लेव में बुलाया जा रहा है, जिसमें नीतू चंद्रा, कांति प्रकाश झा, अमेरिका से राजीव रंजन, दुबई से रवि चन्द्र आदि आएंगे।

इस कॉन्क्लेव से अमेरिका, यूरोप, अरब आदि जगहों में सक्रिय बिहारी और बिहारी संगठन को कॉन्क्लेव से जोड़ा गया है। ये लोग बिहारी युवाओं को उद्यमिता या आत्म निर्भर बनाने में मदद करेंगे। यदि कोई बिहारी युवा अपना उद्यम शुरू करना चाह रहा है तो ये लोग हर तरह से उनकी मदद करेंगे। यह बिहार का सबसे बड़ा प्लेटफार्म होगा तो युवाओं को सकारात्मक तरीके से मदद करेंगे।

इस कॉनक्लेव में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल, शाहनवाज़ हुसैन, आईटी मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा आदि भी मौजूद रहेंगे। इस कॉन्क्लेव में एक हजार युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है।

वहीं कांति प्रकाश झा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूँ बिहार युथ कॉन्क्लेव का हिस्सा होकर। मुझे हमेशा चाह रही है कि बिहार के लिए कुछ करूं। बिहार युथ कॉन्क्लेव और मनीष सिन्हा ने यह अवसर मुहैया कराया है, इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूँ। मैं बिहार के युवाओं से मिलने को लेकर उत्साहित हूं। इसके माध्यम से बिहार का स्वर्णिम इतिहास वापस पाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *