Politics

रालोसपा ने धूमधाम से मनाया कर्पूरी ठाकुर जयंती, पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा हुए शामिल

पटना (जागता हिंदुस्तान) राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने रविवार को पिछड़ों, शोषितों, वंचितों, दलितों और गरीबों को सामाजिक न्याय और विकास की सीढ़ियों तक लाने वाले लोकसमता प्रहरी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननांयक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती समारोह का धूमधाम से आयोजन किया। दरोगा राय पथ अतीत महाराष्ट्र मण्डल में समतोह का आयोजन किया गया। वहीं, सभी जिलों में भी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।

पटना के महाराष्ट्र मंडल सभागार में आयोजि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रालोसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा शामिल हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना नगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद एवं संयोजक अत्यन्त पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी ने किया।

कार्यक्रम में पार्टी के अभियान समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक, किसान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा गुप्ता एंव प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।

इनके अलावा आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोंड, प्रदेश महासचिव योगेंद्र चौहान, दानापुर के पूर्व विधायक प्रत्याशी दीपक कुशवाहा, युवा राष्ट्रीय महासचिव मनोज कांत, युवा राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक रंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष बबन यादव, रालोसपा नेता अशोक राम, युवा नेता प्रतीक कुशवाहा, युवा प्रदेश महासचिव दीपक सम्राट, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष रौशन राजा एंव पटना जिला के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *