Politics

RLSP लगाएगी किसान चौपाल, बोले उपेंद्र कुशवाहा- काले कानूनों की दे जाएगी जानकारी

पटना (जागता हिंदुस्तान) राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है और कहा है कि यह कानून केन्द्र सरकार ने पूंजीपतियो को फायदा पहुँचाने के लिए बनाया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि किसान सड़कों पर उतर कर इन कानूनों का विरोध कर रहा है। क्योंकि वह समझ गया है कि इससे उन्हें क्या नुकसान होगा। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कुशवाहा ने कहा कि यह लड़ाई किसान बनाम पूंजीपतियों की है और सरकार पूंजीपतियों के साथ खड़ी है।

कुशवाहा ने कहा कि बिहार में किसानों को इन कानूनों से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के लिए रालोसपा किसान चौपाल लगाएगी। कुशवाहा ने कहा कि दो फरवरी को अमर शहीद जगदेव जयंती से चौपाल शुरू होगा और 28 फरवरी तक चलेगा। कुशवाहा ने बताया कि दो फरवरी को अमर शहीद जगदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी जिला मुख्यालयों पर तीनों कानूनों की प्रतियां जलाई जाएगी।

रालोसपा प्रमुख ने बताया कि रालोसपा बिहैर के दस हजार गाँवों में पंचायत लगाएगी। पार्टी का लक्ष्य 25 लाख किसानों को जागरूक करेगी और केंन्द्र सरकार की नीयत को उजागर करेगी। कुशवाहा ने कहा कि किसान आंदोलित हैं और बता रहे हैं कि इससे उनका क्या-क्या नुकसान होगा लेकिन सरकार यह नहीं बता रही है कि इसके क्या फायदे है। उन्होंने इन काले कानूनों को अविलंब वापस लेने की अपनी मांग दोहराई।

प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक रणविजय शर्मा, रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक, राष्ट्रीय महासचिव अंगद कुशवाहा, प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा, अभियान समिति के अध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, महासचिव व प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा, आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोशन राजा मौजूद थे।

वहीं, इसके बाद किसान चौपाल को लेकर बोरिंग रोड़ में उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा की
जानकारी दी। बैठक को जीतेन्द्र नाथ, रणविजय शर्मा ने संबोध्ति किया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र कुशवाहा और संचालन निर्मल कुशवाहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *