Politics

सम्राट अशोक समता परिषद द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

पटना (जागता हिंदुस्तान) बिहार विधान परिषद सदस्यों के लिए बने आवासीय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन जदयू के विधान पार्षद रामेश्वर कुमार महतो के द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अगुआई पूर्व युवा जदयू अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने सभी आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र एव गुलदस्ता देकर किया।

आने वाले अतिथि में जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, विधान पार्षद संजय मयूख, सीपी सिन्हा, निवेदिता सिंह, खालिद अनवर, पूर्व सांसद सीताराम यादव, सम्राट अशोक समता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामपुकार सिन्हा, युवा जदयू अध्यक्ष दिव्यांशु भरद्वाज, गौरव लाभ, कौशल कुमार, मनीष सिन्हा, हेमंत कुशवाहा, राजकमल पटेल, अजीत दुबे, रजनीश गांधी सहित कई गणमान्य शामिल हुए।

इस मौके पर विधान पार्षद रामेश्वर महतो व उपेंन्द्र कुशवाहा ने ढोलक व झाल बाजाकर होली गीत गाया।

कार्यक्रम में गायिका नीतू नवगीत, गुड्डू बाबा व हीरालाल सहित कई गायकों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाद लगाया। इस मौके पर रामेश्वर महतो ने कहा कि होली उमंगों का त्योहार है और इस मौके पर लोग आपसी भेदभाव मिटाकर एक दूसरे से गले मिलते हैं हमें इसपर्व को नशामुक्त रहकर शांति पूर्वक मनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *