Politics

उत्तर प्रदेश के संपूर्ण विकास के लिए संजीव कुमार सिंह ने जारी किया 25 सूत्री कार्यक्रम

न्यूज़ डेस्क (जागता हिंदुस्तान) यूपी के संपूर्ण विकास के लिए राष्ट्रीय नेता, इंडियन नेशनल कांग्रेस एआईसीसी पर्यवेक्षक प्रभारी, बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, सदस्य इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट्स सचिव, कांग्रेस किसान एवं औद्योगिक प्रकोष्ठ, कानूनी सलाहकार सदस्य, चुनाव प्रचार समिति बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल,आसाम और तमिलनाडु एवं लोकसभा चुनाव 2024 के प्रधानमंत्री पद के दावेदार संजीव कुमार सिंह ने जनसंपर्क वार्ता में बताएं 25 सूत्रीय कार्यक्रम इस प्रकार हैं –

I. उत्तर प्रदेश को भारत का सबसे विकसित राज्य बनाना।

  1. उत्तर प्रदेश में पांच विकसित विश्वविद्यालय बनवाना।
  2. सभी उत्तर प्रदेशवासियों को अच्छी तथा मुफ्त मेडिकल सुविधा दिलवाना यूपी के सभी जिलों में एम्स जैसे बड़े हॉस्पिटल बनवाना।
  3. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गरीब तथा जरूरतमंद छात्रों को आवासीय विद्यालय में मुफ्त शिक्षा तथा खाने की सुविधा करवाना, यूपी के विद्यार्थियों को कोटा जैसा इंजीनियर तथा मेडिकल की तैयारी करवाने के लिए सुविधा करवाना।
  4. सभी उत्तर प्रदेश वासियों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा मुहैया कराना।
  5. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में उद्योग लगवाना एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना।
  6. उत्तर प्रदेश के सभी पत्रकारों एवं वकीलों को रजिस्ट्रेशन होने के साथ ही जीवन भर ₹5000 प्रत्येक महीना सहायता राशि मिलेगी।
  7. उत्तर प्रदेश के किसानों को सस्ते दाम पर खाद्य तथा बीज उपलब्ध करवाना।
  8. उत्तर प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों को प्राइवेट तथा सरकारी नौकरी दिलवाने में मदद करना।
  9. उत्तर प्रदेश के नियोजित शिक्षकों को स्थाई करवाना।
  10. उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराना।
  11. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पुलिस आदि में सुधार करवाना महिला सुरक्षा तथा डायल हंड्रेड नंबर विकसित करवाना।
  12. उत्तर प्रदेश में दो नए हाई कोर्ट बेंच बनवाना जिला न्यायालय को सुविधा पूर्ण करवाना तथा जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करवाना।
  13. उत्तर प्रदेश में 5 नए सैनिक विद्यालय और 10 आवासीय बालिका विद्यालय खुलवाना।
  14. उत्तर प्रदेश में पन बिजली परियोजना लगवाना।
  15. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रोजगार नियोजन कार्यक्रम चलवाना।
  16. उत्तर प्रदेश के बाढ़ समस्या का स्थाई समाधान करवाना।
  17. ए एन एम आशा आंगनबाड़ी तथा महिला सेविकाओं एवं होमगार्ड को स्थाई करवाना।
  18. गरीब विधवाओं वृद्ध लोगों को पेंशन दिलवाने में मदद करवाना।
  19. उत्तर प्रदेश में आईटीआई ट्रेनिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शिक्षक ट्रेनिंग कॉलेज, डेरी फार्म बनवाना।
  20. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लघु उद्योग लगवाकर रोजगार दिलवाना।
  21. सभी प्रखंडों में पंचायत भवन कार्यालय निर्माण जिला मुख्यालय में से सभी ग्रामीण क्षेत्रों में रोड का निर्माण करवाना तथा पुल का निर्माण करवाना।
  22. इंदिरा आवास योजना वितरण प्रणाली में अनाज तेल आदि उपलब्ध करवाना।
  23. गरीबी रेखा योजना तथा अन्य सामाजिक कार्य जैसे गरीब व्यक्ति के स्वर्गवास होने पर श्राद्धकर्म के खर्च में सहायता करना लड़की की शादी के खर्च में सहायता करना तथा वृद्ध लोगों के पुनर्वास एवं सहायता के लिए प्रयत्नशील रहना।
  24. उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायक कार्यालय तथा जनता की समस्या सुनने तथा जिला प्रशासन से समन्वय की व्यवस्था करवाना।

देश के संपूर्ण विकास के लिए जो सभी समाज सभी जाति धर्म का हित रखती है। कांग्रेस हमेशा सर्व समाज के विकास की राजनीति करती है। उत्तर प्रदेश में 2022 में सरकार बनते ही आम जन मानस के हित में 25 शुत्रीय कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से लागू किये जायेंगे। उत्तर प्रदेश के गांव – गांव में जाकर मजदूर, किसान और बेरोज़गवर युवाओं एवं महंगाई की मार से दुखी ग़रीब जनता से उनकी समस्याएं सुनकर आगामी चुनाव में मतदान करके कांग्रेस की सरकार बनवाने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *