Education & Culture

पटना में खुला चाणक्य IAS एकेडमी का दूसरा ब्रांच, बड़ी संख्या में छात्रों ने कराया नामांकन

पटना । सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए देश की सबसे बड़ी संस्था चाणक्या आईएएस एकेडमी के पटना ब्रांच के रिजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस यह जानकारी दी कि सोमवार 12 दिसम्बर को चाणक्या आईएएस एकेडमी की देश में 25वीं एवं बिहार में दूसरी शाखा, जो बेली रोड पिलर न०. 25 के पास स्थित है, का शुभारम्भ हो गया। इस प्रेस कॉफ्रेस में चाणक्या आईएएस एकेडमी के फाउन्डर सक्सेस गुरु ए.के. मिश्रा भी मौजूद थे। संस्थान खुलने के पहले ही दिन बड़ी संख्या में छात्रों ने नामांकन कराया।

चाणाक्या के फाउन्डर, चेयरमैन सक्सेस गुरु ए.के. मिश्रा ने यह जानकारी दी कि 13 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से राजा बाजार शाखा पर ही छात्रों के लिए एक विशेष सेमीनार का आयोजन किया जायेगा।

चाणक्य आईएएस एकेडमी के रिजनल हेड डॉ. सिंह कहा कि आज सिविल सेवा परीक्षा कि तैयारी कराने वाली देश कि सबसे बड़ी संस्था चाणक्य आईएएस एकेडमी है, जिसकी कुल 25 सेंटर है, इसके पटना सेंटर की स्थापना विधार्थियों के व्यापक मांग पर 2013 में हुई तब से ये संस्था सक्सेस गुरु ए.के. मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा मेरे नेतृत्व में व्यापक पैमाने पर बिहार में सिविल सेवा परीक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही छोटे – छोटे स्थानों पर सेमीनार करके बिहार के विधार्थियों को सिवि सेवा परीक्षा कि बारीकियों को समझाकर उन्हें प्रेरित भी कर रही है ।

संभवतः इसी के परिणाम स्वरूप बिहार का रिजल्ट सिविल सेवा परीक्षा में लगातार सुधरता जा रहा। एकेडमी से पिछले वर्ष देश में व्यापक तौर पर UPSC में 200 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है । पिछले पांच वर्षों में एकेडमी से कमोबेश टॉप 10 में प्रत्येक वर्ष 5 विधार्थी रहे है। 1993 से आज 29 वर्षों के इतिहास में एकेडमी से 5000 से अधिक छात्रों का चयन सिविल सेवा परीक्षा में हो चूका है तथा राज्य सिविल सेवा परीक्षा में यह आंकड़ा हजारों कि संख्या में है जो निश्चित तौर पर एकेडमी के स्वर्णिम उपलब्धियों को दर्शाता है।

डॉ. सिंह ने आगे बताया कि 66वीं BPSC परीक्षा में भी इस संस्था से अभुतपूर्व चयन हुआ था और कुल 138 छात्र सफल हुए थे। शाखा के शुभारंभ के अगले दिन ए.के. मिश्रा का आर्ट ऑफ सक्सेस सेमिनार का भी आयोजना इसी शाखा पर किया जाएगा, जिसके लिए विधार्थी 9117000058 पर कॉल करके निःशुल्क पंजीयन कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *