HEALTH

दरभंगा : पारस ग्लोबल अस्पताल में विशेष सर्जरी माह का हुआ उद्घाटन

• पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना में सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. एए हई रहे मुख्य अतिथि।

• डॉ. एए हई के नेतृत्व में शुरू हो रहा है विशेष सर्जरी माह।

• पारस ग्लोबल अस्पताल ने अप्रैल माह को सर्जरी के लिए समर्पित किया है।

दरभंगा (जागता हिंदुस्तान) पारस ग्लोबल अस्पताल अपने वादे और योजना के मुताबिक लगातार सुविधाएं बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में 29 मार्च को विशेष सर्जरी माह का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सर्जन और पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना में सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. एए हई रहे। अप्रैल माह को पारस ग्लोबल अस्पताल ने सर्जरी को समर्पित किया है। इसके तहत पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना एवं पारस ग्लोबल अस्पताल, दरभंगा के जनरल सर्जन डॉ. शमीम खुर्रम आजमी और टीम मिलकर जटिल सर्जरी अस्पताल में ही करेंगे।

इस अवसर पर अस्पताल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. एए हई ने कहा कि, “पारस ग्लोबल अस्पताल हर तरह की विश्व स्तरीय जनरल सर्जरी शुरू करने जा रहा है। इस सुविधा के शुरू हो जाने के बाद दरभंगा और आसपास जिलों के लोगों को अपने नज़दीक ही हर तरह की जटिल सर्जरी कराने की सुविधा मिल जाएगी। पारस की टीम ने 24 से 28 मार्च तक भी अस्पताल कैंपस में लगे मुफ्त स्क्रीनिंग कैंप में मरीजों की स्क्रीनिंग की है। अब हमलोग औपचारिक रूप से बड़े स्तर पर सर्जरी शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में अब स्थानीय स्तर पर ही मरीज की देखभाल हो पाएगी।”

प्रेस वार्ता में पारस ग्लोबल अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. रईस खान ने कहा कि, “यह दरभंगा वासियों के लिए अच्छी शुरुआत है। अब उनका स्थानीय स्तर पर ही पूर्ण रूप से इलाज हो पाएगा। पारस ग्लोबल अस्पताल ने अप्रैल को सर्जरी माह के लिए समर्पित किया है।” इस विशेष सर्जरी माह के तहत पहले आनेवाले 20 सर्जरी के मरीजों को विशेष छूट (पैकेज) दी जाएगी।

इस मौके पर पारस अस्पताल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सुहास अराध्य, डॉ. शमीम खुर्रम आजमी, पारस एचएमआरआई अस्पताल के यूनिट हेड पीडी गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *