Politics

महिला राजद की प्रदेश कमिटी घोषित, सभी क्षेत्रों और वर्गों को मिला स्थान

पटना (जागता हिंदुस्तान) राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने पार्टी द्वारा मूल संगठन के साथ ही पार्टी के प्रकोष्ठों को भी चुस्त दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। इस लाॅकडाउन की स्थिति का भरपूर उपयोग करते हुए वे बूथ स्तर तक पार्टी नेटवर्किंग को व्यापक और मजबूत बनाने के अभियान में लगे हुए हैं । इसी क्रम में बुधवार को उनके द्वारा महिला राजद की प्रदेश कमिटी को अनुमोदित किया गया है । नयी कमिटी में राज्य के सभी क्षेत्रों और वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। डाॅ. उर्मिला ठाकुर को पहले ही महिला राजद का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया था।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार डाॅ. उर्मिला ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष जबकि प्रो. सेवा यादव, मुमताज जहां, भारती यादव, प्रो. गीता यादव, अनीता भारती, प्रो. कुमारी राजमणी, पूनम झा, सीमा गुप्ता एवं मंजू सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं कंचन सिंह एवं बबीता यादव को महिला राजद का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

महिला राजद के प्रदेश महासचिव के रूप में नमिता नीरज सिंह, डाॅ. मीना यादव, प्रतिमा सिंह, तारा देवी, बुसरा शाहीन, किरण देवी, डाॅ. जिप्सा आनंद, मुन्नी देवी रजक, रंजना रानी, रेखा चौधरी, सरोज देवी, अनीता राय, कुमारी गीता मंडल, मधु यादव, सुनीला देवी, उमा देवी, पूजा कुमारी, चन्द्रावती देवी, प्रतिमा यादव, गायत्री देवी, कामिनी देवी, गीता पासवान, कुमारी सावित्री कुशवाहा, अनीता चौधरी एवं पूजा कुमारी को मनोनीत किया गया है।

इसके साथ ही मंजू देवी, अंकिता यादव, पुष्पलता मुर्मू , पिंकी सिंह, रोमा यादव , डाॅ. चन्द्रावती देवी, सपना गुप्ता, अर्चना कुमार, सुलताना बेगम, ललिता देवी, विमा वर्णवाल, ममता देवी, पुष्पलता उपाध्याय, रंजन कुमारी यादव, पूनम यादव को महिला राजद का प्रदेश सचिव बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *