Politics

नरेंद्र मोदी सरकार में बेहतर हुई महिलाओं की स्थिति, 6 वर्षों में भारत हुआ स्वावलंबी- लाजवंती झा

पटना (जागता हिंदुस्तान) केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

लाजवंती झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 6 वर्षों में भारत स्वावलंबी हुआ है और देश ने आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है जिसके बल पर आत्म सम्मान के साथ भारत की एक अलग और निर्णायक छवि पूरी दुनिया में बनी है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोनावायरस के साए में जीने को मजबूर है लेकिन जहां दुनिया के शक्तिशाली कहलाए जाने वाले बड़े-बड़े देश इस वैश्विक महामारी के कारण अपने आप को असहाय पा रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की स्थिति काफी हद तक बेहतर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना संकट के समय देश के 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन पहुंचाने की व्यवस्था की है। 20 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों धारकों के खाते में 500-500 रु. की 3 किस्ते डाली गई है और बुजुर्गों-दिव्यांगों एवं विधवाओं के बैंक अकाउंट में ₹1000 की आर्थिक सहायता दी गई है।
लाजवंती झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का विशेष पैकेज जारी किया जिसके तहत देश के हर सेक्टर को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने के सपनों को साकार किया जाएगा। मनरेगा के लिए रिकॉर्ड 100000 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है जिससे हमारी महिला बहने बड़ी संख्या में लाभान्वित होंगी।

झा ने बताया कि महिला मोर्चा बिहार प्रदेश द्वारा बीते 24 मार्च से 30 मई तक लॉकडाउन के दौरान पूरे प्रदेश में 98,563 व्यक्तियों को राशन एवं भोजन का वितरण किया गया। 22,73,530 रुपए पीएम केयर्स फंड में दिए गए। 4,09,694 फेस मास्क बनवा कर वितरण किया गया तथा 60,990 सैनिटरी पद बांटे गए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज ने देश के किसान, गरीब, असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले जैसे रिक्शा, ठेला चालक, मोची, छोटे दुकानदार, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा के पेंशन धारकों तथा महिलाओं को इस विपदा में काफी मदद की है। इस पैकेज को बनाते समय हमने कोरोना से उभरने वाली परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 3 महीने की दीर्घकालीन योजनाओं पर काम किया है जिससे कमजोर तबके के लोग लंबे समय तक इससे लाभान्वित किए जा सके।

वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल धारा 370 हटाने राम मंदिर एवं तीन तलाक मामले में में लिए गए निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें दोहराया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने से जम्मू कश्मीर की महिलाओं की स्थिति में सुधार आया। नागरिक संशोधन कानून अधिनियम 2019 अफगानिस्तान बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिंदू सिख बौद्ध और पारसी महिला शरणार्थियों को भारतीय नागरिक बनाने का प्रावधान किया गया। राम मंदिर निर्माण के ऐतिहासिक फैसले से मोदी सरकार के प्रति महिलाओं में भरोसा एवं विश्वास में बढ़ोतरी हुई जबकि तीन तलाक का रोल से मुस्लिम महिलाओं की स्थिति में सुधार एवं समाज में सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *