Social

“दी हाई फ्लायर्स ऑफ़ बिहार 2021” का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट लोगों को किया सम्मानित

पटना (जागता हिंदुस्तान) शनिवार को पटना के होटल पनास में आई डिजिटल एवं द के पी टाइम्स के द्वारा “दी हाई फ्लायर्स ऑफ़ बिहार 2021” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अथिति के तौर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे उपस्थित थे, साथ में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पद्मश्री डॉक्टर सीपी ठाकुर, पद्मश्री डॉक्टर शांति रॉय , पद्मश्री डॉक्टर जीतेन्द्र कुमार सिंह मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देस्य बिहार के विकास में लगे डॉक्टर, एन्टेर्प्रेनुएर, स्टार्टअप्स, समाजसेवी व एजुकेशन क्षेत्र से सम्बंधित व्यक्ति को सम्मानित करना एवं उनका हौसला अफजाई करना था। कार्यक्रम के संचालक संदीप सिंह एवं कौशलेन्द्र पांडेय के साथ में अक्षय श्रीवास्तव भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ की गयी। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम के अनुसार लोगों को मुख्य अथिति व मंच पर मौजूद लोगों के द्वारा मोमेंटो व प्रशश्ति पत्र देकर सम्मान्नित किया गया। कार्यक्रम का समापन उप मुख्यमंत्री व अश्विनी कुमार चौबे के भाषण के साथ हुआ। अश्विनी कुमार चौबे ने हमसबों को कार्यक्रम के लिए ढेर सारी बधाई व शुभकामनायें दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *