Politics

‘हाथी’ के सहारे बिहार का चुनावी जंग जीतेंगे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- 5 साल दीजिए, बनाएंगे बेहतर बिहार

पटना (जागता हिंदुस्तान) पूर्व केंद्रीय मंत्री व रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू कुशवाहा ने अपनी पार्टी को आखिरकार महागठबंधन से अलग करते हुए नए साथी की तलाश कर ली। उपेंद्र कुशवाहा का नया साथी बना है हाथी यानी बहुजन समाज पार्टी। इसके साथ ही जनवादी पार्टी सोशलिस्ट रालोसपा और बसपा गठबंधन में शामिल हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा ने बाकायदा प्रेस वार्ता कर नए गठबंधन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमें बसपा सुप्रीमो मायावती का आशीर्वाद मिल चुका है।

इस अवसर पर उन्होंने एनडीए और महागठबंधन दोनों पर जमकर निशाना साधा। कुशवाहा ने कहा कि हिंदी और महागठबंधन दोनों की राजनीति को भाजपा नियंत्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए को तो भाजपा सीधे-सीधे नियंत्रित कर रहा है जबकि महागठबंधन की राजनीति को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा नियंत्रित या प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो आज राजद जिस तरह से काम कर रहा है वैसे नहीं करता। कुशवाहा ने कहा कि हम लोगों में इस बात की पूरी चर्चा हो रही है।

वही उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना एक फेल विद्यार्थी से कर डाली। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस तरह से बर्ताव कर रहे हैं जैसे एक फेल विद्यार्थी खुद से कम नंबर लाने वाले दूसरे फेल विद्यार्थी थे खुद की तुलना कर अपने आप को बेहतर बताता है।

अंत में मैंने कुशवाहा ने जनता से आग्रह किया कि पिछली सरकारों को 30 साल मौका दिया जिसमें सभी ने बिहार को रसातल में पहुंचा दिया। हमें 5 साल मौका दीजिए हम बिहार को बेहतर बनाएंगे। कुशवाहा ने नारा दिया कि अबकी बार शिक्षा वाली सरकार। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में चाहिए रोजी रोटी और रोजगार तो अब की बार शिक्षा वाली सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *