HEALTH

Meningioma से जूझ रही महिला को मिली राहत, Sahyog Hospital में हुई मस्तिष्क की जटिल सर्जरी

पटना (जागता हिंदुस्तान) पिछले छह माह से सिर दर्द और उलटी से जूझ रही 45 वर्ष की महिला को सहयोग मल्टीस्पेशिलिटी हाॅस्पिटल, पाटलिपुत्रा काॅलोनी, पटना में मस्तिष्क की साढ़े छह घंटे जटिल सर्जरी कर राहत दिलाई गई। वह मेनिनज्योमा से पीड़ित थी तथा उसके मस्तिष्क में बड़ा सा ट्यूमर भी था जो करीब-करीब आधा मस्तिष्क में फैला था। आॅपरेशन के दौरान जरा सी असावधानी से उसकी जान पर खतरा हो सकता था। यह आॅपरेशन हाॅस्पिटल के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डाॅ. एस.एम. रोहतगी ने किया।

डाॅ. रोहतगी ने बताया कि महिला ने कई डाॅक्टरों तथा हाॅस्पिटलों में अपना इलाज करवाया, पर सिर दर्द और उलटी से निजात नहीं मिल रही थी। जब उसे सहयोग हाॅस्पिटल लाया गया तो सिटी स्कैन और एम.आर.आई. जांच में मेनिनज्योमा तथा ट्यूमर होने की बात सामने आयी तब उसका आॅपरेशन करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि आॅपरेशन के दौरान एक भी नस के कट जाने से उसकी जान पर खतरा पैदा हो सकता था। इसलिए बारीकी से आॅपरेशन कर ट्यूमर को निकाल कर उसे सिर दर्द और उलटी से निजात दिलाई गई। आॅपरेषन के बाद से वह अब सिर दर्द और उलटी मुक्त जीवन बिता रही है। उन्होंने कहा कि पहले तो सिर दर्द हल्का-हल्का कर रहा था, मगर कुछ दिनों से दर्द काफी तेज हो गया था जिससे उसे नींद भी नहीं आ रही थी। सिर दर्द और उलटी के अलावा उसे बुखार भी लग जाता था जिससे उसका जीवन काफी कष्टप्रद हो गया था।

बता दें कि डाॅ. रोहतगी काफी अनुभवी और पटना तथा बिहार के पुराने न्यूरो सर्जनों में से एक हैं। हाॅस्पिटल के डायरेक्टर डाॅ. एन.के. लाल ने कहा कि हम पटना के लोगों को आधुनिकतम चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल सांइस की नयी-नयी तकनीकों को अपने यहां लागू करते रहते हैं। हमारे यहां हर विभाग में विशेषज्ञ डाॅक्टर के अलावा आधुनिकतम मशीनें, उपकरण तथा सुविधाएं उपलब्ध हैं जिसकी बदौलत जटिल से जटिल सर्जरी यहां की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *