कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक कर रहा एशियन अस्पताल, विभिन्न माध्यम का किया जा रहा इस्तेमाल
पटना (जागता हिंदुस्तान) कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एशियन सिटी अस्पताल भी आगे आया है। अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है। इस तरह आम शहरवासी में भी कोरोना का दोनों डोज लेने के लिए जागरूकता फैलाया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न माध्यम का इस्तेमाल किया जा रहा है। मसलन- रेडियो, बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक एशियन अस्पताल में भी कोरोना का वैक्सीन दिया जा रहा है। यहां स्पूतनिक का पहला टीका भी उपलब्ध है। लोग ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं या सीधे अस्पताल पहुंच कर भी टीका लगवा सकते हैं। उन्हें साथ में सिर्फ आधार कार्ड की कॉपी लानी होगी। 21 दिनों के बाद स्पूतनिक का दूसरा डोज भी उपलब्ध रहेगा। पहला डोज लेने वाले दूसरा डोज भी ले सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां कोविशील्ड टीका भी लगाया जा रहा है। चूंकि काफी लोग स्पूतनिक का इंतजार कर रहे थे। इसलिए उनलोगों ने काफी प्रयास कर के स्पूतनिक टीका लोगों के लिए अस्पताल में उपलब्ध कराया है।
गौरतलब है कि पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र स्थित एशियन सिटी हॉस्पिटल एक छत के नीचे अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करा है। यहां कई सुपर स्पेशियलिटी विभाग हैं, जिसमें अनुभवी और तेज तर्रार डॉक्टर मौजूद हैं। यह अस्पताल शहरवासियों को सातों दिन 24 घंटा सेवा मुहैया करा रहा है। यहां आपातकालीन सेवा भी मौजूद है। काफी कम खर्च पर यहां लोगों का इलाज हो रहा है। जटिल से जटिल सफल ऑपरेशन यहां किए जा रहे हैं।