Politics

सेवक पप्पू यादव को जमानत नहीं मिलने से जनता में मायूसी- राजू दानवीर

पटना (जागता हिंदुस्तान) जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की जमानत खारिज होने के बाद कहा कि आज बिहार ही नहीं देश भर की जनता को उम्मीद थी कि जन जन के सेवक पप्पू यादव जी को ज़मानत मिलेगी। लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली, इससे जनता मायूस है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव को एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजा गया और अब उनकी जमानत में भी अड़ंगा लगाया जा रहा है, ताकि कि सत्ताधारी दल और विपक्ष की नाकामियों की पोल नहीं खुले।

दानवीर ने कोर्ट के फैसले पर कहा कि हम न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं। हमें न्यायालय पर भरोसा है। लेकिन हम खुद को जेपी के अनुयायी कहने वालों से मांग करते हैं कि वे लोकतंत्र की हत्या न करें और राजनीतिक साजिश से बाज आएं – जनता के सेवक पप्पू यादव को रिहा करें। वरना संघर्ष बड़ा भीषण होगा, याचना नहीं अब रण होगा। सब्र का बांध टूटने लगा है। पप्पू यादव की रिहाई की आवाज अब क्रांति बन गई। क्या देश, क्या प्रदेश। हर ओर से बस एक ही आवाज आ रही – जनता के सेवक श्री पप्पू यादव को रिहा करना ही होगा। हम न्याय पसंद आदमी हैं। अन्याय हमें बर्दाश्त नहीं। जल्दी हो श्री पप्पू यादव की रिहाई। जेल भेजे जाएं एम्बुलेंस चोर रूडी। वरना शुरु हुआ आंदोलन और जोड़ पकड़ेगा ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *