आज़ादी के बाद पहली बार भारत को मिली इतनी संवेदनशील सरकार- विवेक ठाकुर
पटना (जागता हिंदुस्तान) भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों पर सख्त सजा के प्रावधान पर केन्द्रीय केबिनेट द्वारा पारित अध्यादेश अत्यंत जरूरी एवं स्वागतयोग्य है।
उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार इतनी संवेदनशील सरकार भारत को मिली है। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय कैबिनेट का आभार।
विवेक ठाकुर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में समग्र राष्ट्र डॉक्टरों के साथ खड़ा है जो अपनी जान की बाजी लगाकर भी जनता की सेवा कर रहे है।
भाजपा सांसद ने कहा कि हम सभी अपने डॉक्टरों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। हम मानवता की सेवा में जी-जान से लगे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का हृदय से अभिनंदन करते हैं।