Education & Culture

रामपुकार सिन्हा की पुस्तक “सप्तक्रांति से सम्पूर्णक्रन्ति तक: डॉ लोहिया व जेपी” का हुआ विमोचन, बोले उपेंद्र कुशवाहा- समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचने की ज़रूरत

पटना (जागता हिंदुस्तान) समाजवादी विचारधारा के साहित्य व संस्कृति को आज सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओ को जन जन तक पहूचाने की जरूरत है। आज जदयू के राजनीतिक कार्यकर्ता रामपुकार सिन्हा ने इस पुस्तक को लिखकर यह साबित कर दिया कि आज भी राजनीति में शिक्षाविद व समाजवादी संस्कार व सभ्यता कायम है। उक्त बातें जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सैकड़ो बुद्धिजीवीयो व साहित्यकारों तथा जदयू कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कही।अवसर था जदयू बिहार के प्रदेश महासचिव व चम्पारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी रहे राम पुकार सिन्हा द्वारा लिखित दूसरी पुस्तक “सप्तक्रांति से सम्पूर्णक्रन्ति तक:डॉ लोहिया व जेपी” पुस्तक विमोचन समारोह का। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ. रणविजय सिंह तथा मंच संचालन धीरज कुशवाहा ने की।

मुख्य अतिथि उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आज लोहिया और जेपी के नीति और सिद्धांतों को बिहार में पूरी तरह लागू की जा रही है। लोकतंत्र, समाजवाद व नारी सशक्तिकरण को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आम लोगो तक पहूँचा रहे है। आज जरूरत है सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओ को उनके सिद्धान्तों को आत्मसात करने की।

वही, जदयू राष्ट्रीय परिषद के सदस्य फ़ज़ल इमाम मल्लिक ने कहा कि आज किताबें लिखना बड़ी बात है।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ. रणविजय सिंह ने की। वहीं प्रभात खबर के संपादक अजय कुमार समेत शेखर झा आजाद, जितेंद्र नाथ, डॉ. शिखा सिन्हा समेत पुस्तक के लेखक रामपुकार सिन्हा ने भी पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त किये। मंच संचालन धीरज कुशवाहा ने किया, धन्यवाद् ज्ञापन चंद्र भूषण राम ने किया। लोकार्पण समारोह में उपस्थित नेताओ में संतोष कुशवाहा, भोला शर्मा, सौरभ सागर, मालती कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, अशोक कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पु, डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, राजदेव कुशवाहा, मौटन यादव, रवि कश्यप, राजु कुशवाहा, ई. रौशन राजा, संजय मेहता, जंगबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *