Politics

पटना महानगर RLSP ने किया कमेटी का विस्तार- बोले खुर्शीद अहमद- उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में बढ़ेंगे आगे

पटना (जागता हिंदुस्तान) बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारी में जुट गए हैं। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा की पटना महानगर इकाई ने भी अपनी कमिटी का विस्तार किया है। इसके तहत एक प्रदेश उपाध्यक्ष समय पांच प्रदेश महासचिव मनोनीत किए गए हैं। पटना महानगर के अध्यक्ष खुर्शीद अहमद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के तहत नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में अजय कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष जबकि मनीष कुमार, शंभू कुमार, रवि कुमार, रणजीत कुमार और ऋषभ कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर पटना महानगर रालोसपा अध्यक्ष खुर्शीद अहमद ने कमेटी के विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षा समेत गरीबों मजदूरों किसानों के हिप को लेकर तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान चलाया है हम उसे मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।

वहीं, नवनियुक्त पटना महानगर रालोसपा उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने अपनी नई जिम्मेदारी और चुनौतियों को लेकर कहा कि चुनौतियां तो आती जाती रहती है। हर चुनाव के समय चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पहले से चुनौतियों का सामना करते आ रहे हैं उसी तरह आगे भी करते रहेंगे। शर्मा ने कहा कि रालोसपा ने पटना महानगर उपाध्यक्ष बनाकर मुझे जो सम्मान दिया है इस सम्मान को आगे बढ़ाते हुए पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पार्टी को आगे और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *