पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कोरोना संक्रमित होने पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कही यह बात
न्यूज़ डेस्क (जागता हिंदुस्तान) पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद उनके ठीक होने के लिए दुआ की जा रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य होने की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता कमलनाथ, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनोष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 88 वर्षीय मनमोहन सिंह को हल्के बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।